उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस के चुंगल से भागा वारंटी… पत्नी को किया गिरफ्तार…

नैनीताल। लंबे समय से फरार आरोपियों को लेकर पुलिस परेशान थी इसी बीच पता चला कि आरोपी नैनीताल के इस प्रतिष्ठित होटल में रुके हुए हैं पुलिस ने तैयारी शुरू की और फरार गैर जमानती वारंटियों को पंजाब पुलिस ने नैनीताल के होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस की ढील के चलते वारंटी गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस वारंटी की खोजबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार, धारा 420 के वारंटी मोहाली पंजाब निवासी दंपती विवेक कुमार व रितु अपने आठ वर्षीय बच्चे के साथ नैनीताल आ गए। पंजाब पुलिस दोनों वारंटियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए नैनीताल पहुंच गई।कोतवाली पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने दोनों को एक होटल से दबोच लिया। उसके बाद उन्हें कोतवाली ले जाया गया। इस दौरान विवेक पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घटना से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। कई घंटों तक पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में महिला वारंटी रितु को उसके बच्चे के साथ पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फरार पति विवेक की तलाश की जा रही है।

To Top