लालकुआं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आज मतदान के दौरान हुए बवाल ने सभी को हिला कर रख दिया है, उक्त घटना की पूरे उत्तराखंड में जोर-जोर के साथ चर्चा हो रही है। यहां नैनीताल में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण की घटना के बाद आक्रोशित लालकुआं क्षेत्र के कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी का पुतला दहन किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में स्टेशन तिराहे पर एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन करते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने नैनीताल में सरेआम गुंडई करते हुए कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर दिया, यही नहीं उनके द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्रता एवं उनकी पिटाई भी की। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं अपह्रत जिला पंचायत सदस्यों की बरामदगी की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक बत्रा, कमलेश यादव, विक्की रजवार, सईद सिद्दीकी और सूरज राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
फोटो परिचय- लालकुआं में भाजपा का पुतला दहन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
