उत्तराखण्ड

गुरु पूर्णिमा पर कपिल देव महाराज के आवास में भक्ति और श्रद्धा का महोत्सव……. देखें वीडियो……

हल्द्वानी। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हल्द्वानी स्थित भागवताचार्य कपिल देव महाराज के आवास में भजन-कीर्तन, गुरु पूजन, व्यास पूजन और यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन सुबह से ही पूजन के लिए महाराज के दर्शनार्थ उनके आवास पर पहुंचे।
पिछले दस वर्षों से भागवत कथा के प्रचार-प्रसार में जुटे कपिल देव महाराज अब तक 81 भागवत कथाओं का वाचन उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में कर चुके हैं। उनके ओजस्वी वचन और आध्यात्मिक प्रवचनों ने हजारों श्रद्धालुओं के जीवन को दिशा दी है।
इस अवसर पर भक्ति संगीत से सराबोर वातावरण में भजन कीर्तन, गुरु पूजन, और यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। भक्तों ने महाराज के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि कपिल देव महाराज पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नयन दास जी तथा पद्मपुरी के संत अटल महाराज जी जैसे दिव्य संतों के कृपापात्र रहे हैं। उनके आध्यात्मिक जीवन में इन महान संतों की प्रेरणा और मार्गदर्शन का विशेष स्थान रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण के साथ सभी भक्तों को गुरु भक्ति और सनातन मूल्यों पर आधारित संदेश दिया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को भी साक्षात अनुभव किया।

To Top