उत्तराखण्ड

शिवपुरी कॉलोनी निवासी समाजसेवी रमेश जोशी की माता सरस्वती जोशी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं। समाजसेवी रमेश जोशी की माता सरस्वती देवी के निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
निकटवर्ती क्षेत्र शिवपुरी निवासी समाजसेवी रमेश जोशी की माता सरस्वती देवी पत्नी स्व कैप्टन चंद्र दत्त जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 80 वर्ष की थी। दोपहर को उनका चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, सरदार गुरदीप सिंह, रामबाबू मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान और दीवान सिंह बिष्ट, बीना जोशी, सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
फाइल फोटो- सरस्वती देवी

To Top