उत्तराखण्ड

स्कूली बच्चों को दिखाये युद्ध में प्रयोग होने वाले अत्याधुनिक शस्त्र…. क्या बोले नन्हे मुन्ने बच्चे -पढ़ें खबर

लालकुआं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 34 वीं वाहिनी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश की सुरक्षा देश की हिफाजत कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल ग्रीनवुड के बच्चों तथा अध्यापकों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहा है, उस विषय में एक मूवी दिखा कर बच्चों को सीमांत क्षेत्र की जानकारी दी गई। बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें देश की विभिन्न भौगोलिक सीमाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का कोर्स कराया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें कराटे की जानकारी दी गई। साथ ही युद्ध में प्रयोग होने वाले अत्याधुनिक शस्त्रों की जानकारी भी स्कूली बच्चों को दी गई। वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहिनी स्थानीय नागरिकों में तथा बच्चों में विश्वास की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार करती रहेगी।
फोटो परिचय- आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को आधुनिक शस्त्रों की जानकारी देते आइटीबीपी के प्रशिक्षक

To Top