उत्तराखण्ड

हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा के चक्कर में यह क्या बोल गए विधायक बंशीधर भगत…. हो रही किरकिरी…… देखें वीडियो

अपने भाषणों में हमेशा से विवादों में रहने वाले कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की कविता सुनाने के चक्कर में विवादित बोल बोल बैठे। बंशीधर भगत के इस विवादित बोल के बाद वहां भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी गंभीर बात कही। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी पर आए आए पैरामिलिट्री के कमांडो को बिंदुखता में जबरन कार से उतार कर नशेड़ियों ने किया अधमरा……………. एसटीएच में भर्ती…………….

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी, इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माइक संभालते ही बेबाक बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा द्वारा सुनाई गई हास्य कविता का स्मरण करते हुए कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए, इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ,” शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ” धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई, तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर ठहाके मारे। साथ ही महिलाओं ने कहा की पटाओ शब्द की जगह देवी देवताओं को मानने की परंपरा जरूर है, इस विवादित बोल के दौरान महिलाऐ महिलाएं एक दूसरे को देख रही थी।
बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने कहा कि एक पुरुष भगवान शिव है जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं, ऊपर से उनके सर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है। यहां तक कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में विचारों की बात भी नहीं होती है। बंशीधर भगत के इस बोल के बाद वहां बैठी महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी।

To Top