लालकुआं। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 15 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंच सका है, परेशान परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करा कर उसकी खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है।
निकटवर्ती क्षेत्र बरेली रोड के ग्राम बच्चीपुर (जयपुर खीमा) बेरीपड़ाव उम्र 15 वर्षीय वैभव कैड़ा पुत्र उमेश सिंह कैड़ा, जोकि दिनांक 4 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे घर से बिना बताए चला गया। अभी तक वापस घर नही लौटा है। परेशान परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना कोतवाली लालकुआं में पंजीकृत कराते हुए कोतवाली पुलिस से जल्द उसकी खोजबीन की गुहार लगाई है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि पुलिस लापता छात्र के दोस्तों व अन्य लोगों से बातचीत करते हुए उसकी तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को पिता के मोबाइल से 3000 रुपये दूसरे दोस्त को गूगल पे करने के बाद वैभव कैड़ा ने अपने दोस्तों की हल्दूचौड़ के एक मॉल में पार्टी दी थी, इस बात से नाराज मां ने उसकी डांट लगाई तो वह 4 फरवरी की शाम को बिना बताए घर से लापता हो गया, और अभी नहीं लौटा है, पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है, जल्द ही लापता छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इधर लापता बालक के माता-पिता ने मार्मिक अपील की ह है कि अब वह वैभव से कुछ नहीं कहेंगे। वह शीघ्र घर आ जाए, क्योंकि उसके माता-पिता बहुत परेशान है।
फाइल फोटो-वैभव कैड़ा





