भीमताल। भीमताल झील में महिला की डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रात उसके प्रेमी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह महिला के गांव डकोर का ही रहने वाला है। महिला से उसका संपर्क बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर आने के दौरान हुआ था। उसने बताया कि महिला को पहले दिल्ली बुलाया, फिर उत्तराखंड ले आया। यहां शराब के नशे में बच्चों से बात कराने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर उसने महिला को झील में डुबोकर मार दिया। वह पति को छोड़कर साथ रहने पर अड़ी थी ।
पुष्पा बीती 27 मई को पति के साथ मायके जालौन जा रही थी। रास्ते में पति को वापस कर दिया और झांसी’ चली गई। वहां से दिल्ली पहुंच गई।
झील किनारे उसका शव मिला था। पुष्पा के पति की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को अभिषेक ने बताया कि वह दिल्ली के होटल में काम करता था। कुछ दिनों बाद वह गांव लौट आया और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा। दो साल पहले ऋषि तिवारी के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान पुष्पा से नजदीकियां बढ़ीं। पुष्पा कई बार कह चुकी थी कि वह पति को छोड़कर उसके साथ रहना चाहती है। वह जिद कर रही थी। इसलिए उसे रास्ते से हटाने ‘के लिए योजना बनाई और दिल्ली बुलाया।
