उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब विधायक जी की अधिकारियों से नोकझोंक हुई तो क्षेत्रवासियों ने यह कह कर माहौल गर्मा दिया…….. देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त रुप से चलाए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान तीनपानी के पास हाईवे के किनारे हटाए जा रहे अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे जिला प्रशासन और नगर निगम हल्द्वानी के अधिकारियों को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचे गए. उनकी भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर प्रशासन और नगर निमग के अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई. तभी मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि वह गलत की पैरवी ना करें। क्षेत्रवासी यहां भी नहीं रुके उन्होंने विधायक से कहा कि उन लोगों ने भी उन्हें वोट दिया है, सड़क चौड़ी हर हाल में होनी चाहिए, इसलिए नगर निगम और प्रशासन अपना काम हर हाल में करें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवा व्यापारी का ब्रेन हेमरेज होने से हुआ निधन……………. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर…………….


इस दौरान टीम ने वर्कशॉप स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
इधर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा जिस तरीके से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, उसका नुकसान केवल निम्न वर्ग के व्यापारियों को हो रहा है, नगर निगम एवं प्रशासन को पहले अतिक्रमण चिन्हित करने चाहिए, उसके बाद ही हटाने की कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। उन्होंने अपनी यही बात निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखी।

To Top