उत्तराखण्ड

नैनीताल घूमने आए पति व प्रेमिका के खिलाफ पत्नी ने कराया मुकदमा…

नैनीताल। पत्नी और बच्चों को घर में छोड़ प्रेमिका के साथ सरोवर नगरी नैनीताल घूमने पहुंचे पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बीते वर्ष दिसंबर में गाजियाबाद से प्रेमिका के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे युवक को उसकी पत्नी व स्वजन ने पकड़ लिया था। पत्नी ने एसएसपी को पत्र भेजकर पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए थे। गाजियाबाद निवासी प्रीति शर्मा ने कहा कि उसका पति महिला सहकर्मी के साथ कार में जाता दिखा। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि तहरीर पर गाजियाबाद निवासी अभिषेक कौशिक व उन्नाव निवासी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

To Top