लालकुआं। बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर में जंगली सुअर ने महिला को घायल कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण के घर में सुअर घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आज तड़के एक जंगली सुअर बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर में पहुंच गया। यहां उसने रेशमी बाई पत्नी पप्पू सिंह पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद ग्रामीण देशराज पुत्र प्रेमचंद के कमरे के अंदर घुस गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट को दी। विधायक की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा व जाल लगाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुअर को रेस्क्यू कर लिया। इसके उसे प्राकृतिक वास स्थल जंगल में छोड़ दिया गया।
