उत्तराखण्ड

लालकुआं में महिलाओं ने होली गायन कर मचाई धूम

लालकुआं। क्षेत्र में महिलाओं एवं पुरुषों की बैठकी और खड़ी होली का सुंदर आयोजन होली पर्व के आज अंतिम दिन भी जारी रहा। यहां आयोजित महिलाओं की होली में की गयी स्वांग परंपरा आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यहां कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी के आवास में आयोजित महिलाओं की होली में क्षेत्र भर से आई महिलाओ ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल का टीका लगा कर होली गायन की शुरुआत की। जिसमें सबसे पहले सिद्धि करो महाराज होली के दिन में, आओ गिरिराज खेले होली, होलिया में आई रे बहार, आओ गोपाला श्रंगार करें, होली खेले चारों भैया, बाली उमरिया है मोरी, रंग डारी दियो रे अलबेलिन में, दधि लूटत नंद को लाल और मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौ छं, सहित कई मनमोहक होली गायी और विभिन्न वेशभूषाओं में सुंदर-सुंदर सॉन्ग रचा कर महिलाओं ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में किरन जोशी, गीता भट्ट, नीमा पांडे, उमा मेर, दीपा पांडे, तारा पांडे, सभासद राज लक्ष्मी पंडित, दीप्ति पांडे, यमुना नैनवाल भावना मेलकानी, आशा जोशी, हेमा मेर, मंजू तिवारी, आशु जोशी, मीनू पांडे और चंद्रा खाती सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
फोटो परिचय- लालकुआं में आयोजित महिलाओं की होली के दौरान होली गायन करती महिलाएं।

To Top