उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ के युवा समाजसेवी ने मोतीनगर में दुकान खोलकर बेची जा रही अंग्रेजी और देसी शराब पकड़ी… देखें वीडियो…

लालकुआं। हल्दूचौड़ के युवा समाजसेवी की टीम ने मोतीनगर हाईवे के किनारे खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब पकड़ कर उक्त शराब पुलिस के सुपुर्द की, इस दौरान एक युवक को भी शराब बेचते हुए उन्होंने पकड़ लिया, जो मौका पाकर फरार हो गया, पुलिस ने बरामद शराब जप्त करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को हल्दूचौड़ क्षेत्र के युवा समाजसेवी पीयूष जोशी के नेतृत्व में कई युवाओं ने मोतीनगर हाईवे के किनारे मार्केट में बाकायदा दुकान खोलकर अवैध रूप से अंग्रेजी एवं देसी शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को दबोच लिया, यह युवा उक्त दुकान में शराब खरीदने के लिए पहुंचे तथा उन्होने गूगल पे द्वारा शराब का पेमेंट भी किया, साथ ही पूरी कार्रवाई अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी की। जैसे ही उक्त शराब पकड़ने वाली टीम ने हल्दुचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल से वार्ता करके मौके पर पुलिस कर्मियों को बुलाया तो मौका पाकर शराब बेचने वाला युवक फरार हो गया। इसके बाद चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बरामद की गई टेट्रा पैक देसी शराब के 62 डिब्बे, 12 मेकडबल रम के पव्वे, तथा 11 पव्वे मेकडबल व्हिस्की के जप्त किए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है, उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा, साथ ही उक्त दुकान को सीज करने के लिए उप जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
इधर युवा समाजसेवी पीयूष जोशी ने कहा कि लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।
फोटो परिचय- अवैध शराब पकढ़ते युवा समाजसेवी पीयूष जोशी

To Top