उत्तराखण्ड

कैंची धाम के समीप गोली लगने से युवक की मौत…….. मची सनसनी….. पुलिस जांच में जुटी………

नैनीताल। यहां धनतेरस पर्व की धूम के बीच क्षेत्र में सनसनी फैल देने वाली खबर सामने आई है जिसमें कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग बैठे थे। उसी क्षेत्र और आसपास के रहने वाले लोगों के बीच एक लाइसेंसी हथियार को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक उक्त असलहे की खींचातानी में गोली चल गई। गोली, बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह के गले में लग गई।
अत्यधिक रक्त रिसाव से आनंद की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर उक्त हथियार को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त असला रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था।
एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

To Top