हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने हल्द्वानी आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इस मौके पर दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में जहां प्रदेश का चाैहुमुखी विकास हो रहा है, वहीं उन्होंने मंत्रिमंडल की रिक्त चल रही सीटों को अपनी कार्य कुशलता से भर दिया, इसके लिए सभी जनपदों एवं क्षेत्र का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी द्वारा किए गए उक्त मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए उनका आभार जताया।





