उत्तराखण्ड

कावड़ यात्रा की ड्यूटी में देहरादून गई महिला दरोगा और महिला पुलिसकर्मी को बस ने रौंदा……………. दरोगा की दर्दनाक मौत……………. परिवार में मचा कोहराम……………

देहरादून। यहाँ कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी।डीकैथलॉन शोरूम के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई, जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई। उक्त घटना से जहां महिला दरोगा के परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस महकमें में शोक की लहर व्याप्त है।

To Top