उत्तराखण्ड

लालकुआं में तेज रफ्तार बाइक सवार ने मंदिर के पंडित जी को मारी टक्कर… गंभीर हालत में हायर सेंटर को रेफर…

लालकुआं। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने दुम्का बंगर बच्चीधर्मा स्थित आवास को लौट रहे वरिष्ठ पुरोहित पंडित कैलाश चंद्र जोशी को लालकुआं की ओर से हल्द्वानी को जा रही बाइक संख्या यूके25 एफए- 2264 में सवार सिरौली कला किच्छा निवासी मिस्त्री तौकीर और दानिश ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में चार टांके आए हैं। तथा हाथ और पांव में गंभीर चोट है। उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया। तथा उनके ज्येष्ठ पुत्र पंडित चंद्रशेखर जोशी प्रधान पुजारी मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर लालकुआं के द्वारा उन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उनका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

To Top