हल्द्वानी। शहर में बेखौफ होकर स्टंट बाजी करने वाले युवा आतंक का पर्याय बन चुके हैं, तंग गलियों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी उक्त तेज बाइक सवार युवा 70- 80 से नीचे स्पीड नहीं रख रहे हैं, जिसके चलते कई लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यहां कृष्णा हॉस्पिटल के कर्ता-धर्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हरभजन सिंह बीती शाम ठंडी सड़क में टहलने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे ठंडी सड़क पर इवनिंग वाक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे दो पहिया सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वो अक्सर देर शाम को अस्पताल के पास ठंडी सड़क पर टहलते थे. उनके घायल होने की सूचना मिलते ही कई जन प्रतिनिधि,व्यापारी समस्त परिचित और अधिकारी, पत्रकार और डॉक्टर उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही हैं।





