उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में महिला बच्ची और युवती को लेकर रहस्यमय परिस्थितियों में हुई लापता… इस क्षेत्र में मिली लोकेशन…


हल्द्वानी। शहर क्षेत्र की एक महिला पति को छोड़ आठ साल की बेटी और 20 साल की युवती के साथ लापता है। पुलिस को महिला की लोकेशन. पंजाब में दिखाई दे रही है।
दोनों परिवारों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी बेटी के साथ 24 जनवरी को बिना किसी को बताए घर से चली गई। वहीं युवती के पिता ने कहा कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 24 जनवरी को आफिस में काम करने के लिए घर से निकली, लेकिन फिर नहीं लौटी। पुलिस की मानें तो युवती व महिला के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

To Top