उत्तराखण्ड

लालकुआं की पॉश कॉलोनी निवासी युवक को 315 बोर का तमंचा लहराकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालना पड़ा महंगा…

लालकुआं। नगर की सबसे पॉश कॉलोनी में निवास करने वाले युवक को 315 बोर का अवैध तमंचा लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते हुए उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ गया। सूचना के बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए उसे तमंचा और कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोच लिया, तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी तथा अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध अभियान प्रचलित है । इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी महोदय हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया जिसमें उ0नि0 शंकर नयाल द्वारा मय हमराही टीम के साथ क्षेत्र गश्त चैकिंग संदीग्ध व्यक्ति वस्तु के दौरान एक व्यक्ति मुदित शर्मा पुत्र सोनू शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 लालकुआ मो-8439354618 को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गांधीनगर वार्ड नम्बर 2 पानी की टंकी के पास लालकुआं से गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुये FIR N0- 50/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मुदित शर्मा उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने लालकुआं, बिन्दुखत्ता और बेरीपड़ाव में छापेमारी कर 251 कच्ची/ 188 टेट्रा पैक शराब के साथ तीन स्थानीय कुख्यात तस्कर दबोचे.

पुलिस टीमः-
1-उ0नि0 शंकर नयाल
2-कानि0 443 कमल विष्ट
3- कानि0 219 दिलीप कुमार

Ad Ad Ad
To Top