उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ क्षेत्र के बीडीसी सदस्य और उनकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी ने अज्ञात कारण के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट उम्र 50 वर्ष और उनकी धर्मपत्नी उमा भट्ट उम्र 45 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें आसपास के लोग तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान उमा ने दम तोड़ दिया, वही प्रकाश का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 50 वर्षीय प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, तथा उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है। हंसमुख मिजाज के प्रकाश भट्ट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, उनकी पत्नी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है।

To Top