उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जल संस्थान में लगे कैंप में भिड़े बीडीसी सदस्य, पूर्व बीडीसी घायल…


हल्द्वानी। क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा लगाए गए शिविर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर्तमान बीडीसी सदस्य और पूर्व बीडीसी सदस्य के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रानीबाग स्थित चुंगी के पास जल संस्थान के कैंप में पूर्व बीडीसी सदस्य व वर्तमान बीडीसी सदस्य भिड़ गए। मारपीट में पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भंडारी घायल हो गए, वह हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी में भर्ती हैं।
पुलिस के अनुसार रानीबाग स्थित चुंगी में जल संस्थान की ओर से पानी का बिल जमा करने को लेकर कैंप लगाया गया था। लेकिन कैंप में अव्यवस्था के चलते उसे दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भंडारी व वर्तमान बीडीसी सदस्य के बीच कैंप में विवाद हो गया। आरोप है कि वर्तमान बीडीसी सदस्य ने पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भंडारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे महेश भंडारी की आंख में बुरी तरह चोट लग गई। जिन्हें आसपास के लोगों. ने डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पूर्व बीडीसी सदस्य महेश ने वर्तमान बीडीसी सदस्य संदीप राणा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।..

To Top