उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता की बेटी ने यह उपलब्धि हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन… गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं…

लालकुआं। कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिखाई देने लगते हैं, ऐसी ही बिंदुखत्ता की इस बेटी ने कामयाबी हासिल करते हुए परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान-सम्मान बढ़ाया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 20 वें दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में इंद्रा नगर 2 निवासी प्रकाश चंद्र जोशी की पुत्री मोनी जोशी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई।डॉ मोनी जोशी ने संगीत विषय में शास्त्रीय गायिका विदुषी शांति शर्मा का इंदौर घराने में योगदान शीर्षक पर अपना शोध कार्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गोविंद सिंह बोरा के निर्देशन में पूर्ण किया। यह शोध कार्य संगीत साधकों और नवोदित विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।डॉ मोनी जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता बिमला जोशी, पिता प्रकाश चंद्र जोशी एवं शोध निर्देशक डॉ गोविंद सिंह बोरा को दिया। वर्तमान में वे एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं।इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नवीन पपोला, पुष्कर दानू सहित तमाम लोंगो ने बधाई दी।
फ़ाइल फोटो डॉ मोनी जोशी

To Top