खटीमा। उत्तराखंड में लोक संस्कृति के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बन चुकी, तथा राज्य के साथ-साथ देश के कोने कोने में जाकर पहाड़ की संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रही लोक गायिका नानकमत्ता निवासी रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. वह अपने मायके बिचपुरी नानकमत्ता से होली मना कर अपनी भतीजी के साथ स्कूटी से लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई. उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।
खटीमा के बंटी राणा सांस्कृतिक दल से जुड़ी नानकमत्ता के नौगजा नानकमत्ता निवासी थारू जनजाति की उभरती लोक गायिका रिंकू राणा का नानकमत्ता इलाके में आज हुई सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. वह होली मनाने अपने मायके बिचपुरी नानकमत्ता गई हुई थीं. वहां से स्कूटी में अपनी भतीजी के साथ लौटते समय ईंटों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रिंकू राणा और उनकी भतीजी गंभीर घायल हो गईं, उसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिंकू राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।





