लालकुआं। आर्थिक संकट से गुजर रहे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को राज्य सरकार से मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता का चैक। परिवार ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।*
लालकुआँ के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा को राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। बुधवार को लालकुआं में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिवंगत पत्रकार उमेश राणा की पत्नी नूतन राणा को सौपा।
इस दौरान दिवंगत पत्रकार उमेश राणा की पत्नी नूतन राणा ने ऐसे संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, अहमद नदीम सहित लालकुआँ प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, रंजीत बोरा, दिनेश पाण्डेय, रमाकांत पन्त, अजय उप्रेती, ऐजाज हुसैन, अजय अनेजा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुन्ना अंसारी, विनोद अग्रवाल, मुकेश कुमार, जफर अंसारी, शानू, मोहन जोशी, बसंत पांडे, गोपाल बोरा, हरीश बिसौती, भुवन रूवाली समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे कुछ समय पूर्व राज्य सरकार से दिवंगत पत्रकार राहुल पांडे की धर्मपत्नी सीमा पांडे और वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार उमेश पंत की धर्मपत्नी अंजलि पन्त को भी पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।





