उत्तराखण्ड

डबल मर्डर:- हल्द्वानी में युवक युवती की सिर कुचली लाश की हुई पहचान… यहां के निवासी निकले युवक युवती…

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मंडी के भीतर गुरुवार सुबह एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव सिर कुचले हुए पाए से हड़कंप मच गया है पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है।
घटनास्थल को सील कर साक्ष्य संकलन फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया, मौके से जरूरी सबूत जुटाए गए।
तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटनास्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मृतकों की पहचान 19 साल की लक्ष्मी, जो तल्ली पोखरी, नैनीताल और युवक की पहचान अल्मोड़ा के तल्ला खोल्टा के रहने वाले शुभम कुमार टम्टा (31) के तौर पर हुई है।
मृत युवक के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक सिगार (ई-सिगार) बरामद हुई है। इसके अलावा मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। शुभम के 6 भाई-बहन हैं। इसमें 4 बहन और 2 भाई शामिल है। मां-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार के ज्यादा लोग शिक्षा विभाग में है।
वहीं लक्ष्मी के 8 भाई-बहन हैं। इनमें से लक्ष्मी 6 नंबर की थी। पिता पुजारी का काम करते हैं। दो भाई और 4 बहनों की शादी हो चुकी है।
पुलिस मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। साथ ही, मंडी के व्यापारियों और वहां काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
लक्ष्मी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके भाई सुरेश को फोन पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरेश ने बताया कि उनकी बहन लक्ष्मी अगस्त 2025 से रीहैब सेंटर में नौकरी कर रही थी। वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले वह परिवार के साथ रहती थी, लेकिन नौकरी लगने के बाद ऑफिस के पास रहने लगी। उसने बताया था कि मुखानी क्षेत्र से उसका कॉलेज नजदीक है और नौकरी भी ठीक चल रही है, इसलिए वहीं रहना उसके लिए सुविधाजनक था। सुरेश ने कहा कि उन्हें किसी पर विशेष संदेह नहीं है। सुबह मंडी चौकी से फोन आने पर ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तुरंत चौकी पहुंच गए। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के पीछे क्या कारण है, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

To Top