उत्तराखण्ड

बिन्दुखत्ता में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे… हुई यह कार्रवाई…

लालकुआं। आजकल क्षेत्र में विवाह समारोह चल रहे हैं, जिसमें मामूली सी बात पर विवाद हो जाना आम बात है, परंतु आज क्षेत्र में मामूली सी बात में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, इसके बाद मामला थाना पुलिस में पहुंच गया है। यहां कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिन्दुखत्ता के रावत नगर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना से समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में दोनों पक्ष लालकुआं कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट, निवासी इंद्रा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता तथा शिवांकर नेगी पुत्र गोकुल सिंह नेगी निवासी तीनपानी, हल्द्वानी सहित बिंदुखत्ता के ही निवासी विक्की, सूरज और ईश्वर का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

To Top