लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई लालकुआं के चुनाव हेतु सदस्यता अभियान 26 मार्च से प्रारंभ हो रहा है, ज़िला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि मुख्य सदस्यता प्रभारी संजय जोशी जी के नेतृत्व में 8 सदस्यों की टीम बनाई गई है, जिसमें संजीव शर्मा, अशोक अग्रवाल, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, इस्तकार अंसारी, दीप नयाल, अनिल सिंह संजू, सुभाष नागर डोर टू डोर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे, लालकुआं के समस्त व्यापारियों से निवेदन है कि सदस्यता ग्रहण करने की कृपा करें, सदस्यता हेतु दुकान का लाइसेंस, बिजली, पानी, बिल, जी एस टी,या कोई फर्म का प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप में देना होगा, एक दुकान में एक ही व्यक्ति को सदस्यता दी जायेगी। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा कहा गया कि व्यापारियों की एकता हेतु लालकुआं के समस्त व्यापारी संगठन की सदस्यता ग्रहण करें।निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्यता अभियान में सहयोग करेगी।





