उत्तराखण्ड

लालकुआं के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी को मिला प्रदेश में बड़ा दायित्व, लगा बधाइयों का तांता…

लालकुआं। लंबे समय से लालकुआं क्षेत्र में समाज सेवा कर रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसाई को उत्तराखंड प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करते हुए अपेक्षा की गई है कि वह अपने नए दायित्व के मिलने के बाद जहां क्षेत्र के विकास में तेज गति प्रदान करेंगे, वहीं व्यापारियों की तमाम समस्याओं का समाधान भी करवाएंगे। उक्त समाज से भी रामबाबू मिश्रा को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है, उक्त मनोनयन पर क्षेत्र के व्यापारी वर्ग एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति रामबाबू मिश्रा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। रामबाबू मिश्रा के प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल में प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता सहित संगठन के संयोजक धर्म प्रकाश यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कश्यप, संरक्षक विनय गोयल, भगवान सहाय, वीरेंद्र बिष्ट, कुंदन रावत, प्रज्ञान भारद्वाज, अश्मित गुजराल, कुंदन बिष्ट, चमन गुप्ता, अमित जोशी आदि ने बधाई देते हुए कहा कि मिश्रा संगठन की मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे।
फाइल फोटो- रामबाबू मिश्रा

To Top