उत्तराखण्ड

बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लोमड़ी का आतंक:– महिला को मारने के बाद मां बेटे को किया गंभीर रूप से जख्मी…………… मचा हड़कंप…………………..

बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लोमड़ी का आतंक:– महिला को मारने के बाद मां बेटे को किया गंभीर घायल………………….. क्षेत्र में मचा हड़कंप……………….

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा लोमड़ी का ग्रामीणों पर हमला करना जारी है, लोमड़ी के हमले के चलते डेढ़ माह पूर्व हुई महिला की मौत के बाद देर रात्रि पुनः मां बेटे पर लोमड़ी ने हमला कर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिनका उपचार चल रहा है।


इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र आवारा जानवर और जंगली जानवरों से बेहद परेशान है फसलों के नुकसान तो है ही लेकिन अब जान माल का संकट भी हो चुका है। एक ओर आवारा मवेशी ही मौत का कारण बन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जंगली लोमड़ी भी लगातार हमला कर रही है। जंगली लोमड़ी के हमले में डेढ़ माह पूर्व बिन्दुखत्ता क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत के बाद एक और मामला इंदिरानगर द्वितीय बिंदुखत्ता से सामने आया है। जहां देर शाम जंगली लोमड़ी ने हमला कर मां और बेटे को घायल कर दिया, आनन- फानन में दोनों घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। और बिना रेबीज के इंजेक्शन लगाए घायलों को घर भेज दिया गया। घायल मां बेटे के अनुसार अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगाये गये, उन्होंने आज सुबह निजी अस्पताल में जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
गौरतलब है कि घटना शनिवार शाम के समय की है जब इंदिरानगर द्वितीय निवासी तिलगा देवी अपने आंगन पर बैठी थी, तभी एक जंगली लोमड़ी (सियार) ने उन पर हमला बोल दिया। जैसे ही तिलगा देवी चीखने लगी तो उनके बेटे ने उनको बचाने की कोशिश की, इस पर लोमड़ी द्वारा उस पर भी हमला कर दिया गया। दोनों को लुहलुहान हालात में बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन उन्हें रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया गया। इसके बाद घायल दोनों मां बेटे को घर भेज दिया गया। आज रविवार की सुबह लालकुआं के निजी क्लीनिक से उन्होंने रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। घटना की जानकारी गौला वन क्षेत्र के रेंजर को दी गई, इसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी आए, जिस पर परिजनों ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया है, और कार्रवाई की मांग की है।
फोटो परिचय- लोमड़ी के हमले में घायल मां बेटे

To Top