हल्द्वानी। शहर क्षेत्र में निवास करने वाली 11वीं के अपहरण के मामले को लेकर जहां परिजनों में पड़ोसी पर शक की सुई हैं, यहां कोतवाली क्षेत्र निवासी 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा घर से लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके चार बच्चे हैं। 17 साल की बेटी एक जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से घर से लापता है। लापता छात्रा के पिता ने पड़ोस में रहने वाले हिमांशु नाम के युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे पहले भी पड़ोसी युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर चुका है। आरोप लगाया कि इस बारे में जब युवक के घर पर बात की गई तो उन्होंने युवक के साथ बेटी की शादी करवा देने को कहा। छात्रा के पिता का कहना है कि शीघ्र उनकी बेटी को तलाश किया जाए। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि छात्रा को जल्द तलाश लिया जाएगा।





