उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में एक छात्र ने दूसरे पर धारदार हथियार से कर दिया हमला… गंभीर घायल…

हल्द्वानी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो छात्रों के गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच गौलापार के रहने वाले छात्र ने इंदिरानगर के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इंटर कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। कक्षा छह के छात्र ने पेपर कटर से आठवीं के विद्यार्थी पर हमला कर दिया। हमला करने वाले छात्र के भी हाथ में चोट लगी है। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज के पास लोगों का जमावड़ा लग गया।
घायल छात्र का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके सिर पर 12 टांके आए हैं। स्कूल स्टॉफ और अभिभावकों के बीच हुई बातचीत के बाद समझौता हो गया। प्रधानाचार्य योगिता सिंह ने बताया कि छुट्टी के बाद दोनों छात्रों के बीच कॉलेज के बाहर मारपीट हुई थी।
इधर सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मामले में पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है।

To Top