उत्तराखण्ड

बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में लालकुआं के पास महिला से जेवर और नकदी उड़ाई… मचा हड़कंप…

लालकुआं। गोरखपुर से लालकुआं आ रही एक महिला से बाघ एक्सप्रेस में जेवर और नकदी चोरी हो गई। यह घटना 15 मार्च की सुबह हल्दी रेलवे स्टेशन के पास हुई। जीआरपी काठगोदाम में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कुशीनगर के मेहम्दा जमीं सिकटीया निवासी प्रतिमा राव अपने बच्चे के साथ ट्रेन नंबर 13019 बाघ एक्सप्रेस के एस-6 कोच में यात्रा कर रही थीं। लालकुआं पहुंचने से पहले पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया।
एक युवक ने सामान उतरवाने में मदद का बहाना बनाया और उनका ट्रॉली बैग छीनकर दरवाजे के पास ले गया। जब प्रतिमा ने बैग वापस लेने की कोशिश की,
तो तीन अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एक युवक ने उनके बच्चे का ध्यान भटकाया। इस अफरा-तफरी के बीच चोरों ने ट्रॉली बैग की चेन वाली जेब काटकर बटुआ निकाल लिया। लालकुआं स्टेशन पहुंचते ही चोर भाग गए।
प्रतिमा ने अपने पति को घटना की जानकारी दी और बैग चेक करने पर उसमें से सोने की एक चेन, एक अंगूठी और करीब चार हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने तुरंत 139 पर शिकायत दर्ज कराई और लालकुआं जीआरपी को भी सूचना दी। जीआरपी एसओ कमल कोरंगा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी से स्कूटी से लौट रही छात्रा से दो युवकों ने की सरेआम छेड़छाड़…

Ad Ad Ad
To Top