लालकुआं। बिंदुखत्ता में मानव धर्म सेवा समिति द्वारा आयोजित संत सम्मेलन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जल्द ही बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के क्षेत्र में विशेष कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता के ग्रामीण लोगों के बहकावे में आकर 18 फरवरी को होने वाले आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन में शामिल न हो, तथा सरकार पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं, इस तरह के प्रयास प्रत्येक चुनाव में होते रहते हैं, बहकावे में ना आए।





