उत्तराखण्ड

लालकुआं पुलिस ने बेरीपड़ाव गौलागेट से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा…

लालकुआं। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

लालकुआं क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित होटल में पुलिस ने बंदूक और कारतूसों के साथ दबोचा युवक... मचा हड़कंप... देखें वीडियो...

जिस क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त आनन्द सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना निवासी बेरीपडाव गौलागेट खडकपुर कोत0 लालकुंआ, जनपद नैनीताल को 78 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को उजाड़ने से पहले हरीश रावत की लाश के ऊपर से गुजरना होगा...

पुलिस टीम
▫️उ0नि0 शंकर नयाल
▫️का0 कुबेर राणा
▫️का0 गुरमेज सिंह

Ad Ad Ad
To Top