लालकुआं। यहां नगर में निवास करने वाली महिला का आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
यहां निकटवर्ती क्षेत्र 2 किलोमीटर वीआईपी गेट के निर्मल कॉलोनी निवासी श्रीमती धंन देई उम्र 55 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राम भरोसे गत रात्रि घर मे सोई और प्रातः जब परिजनों ने उठाया तो वह नहीं उठ सकी। वह अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार नगर के श्मशान घाट मुक्ति धाम में किया गया है। उनके निधन पर जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





