लालकुआं। नगर की आंमा के नाम से प्रसिद्ध वार्ड नंबर दो गांधीनगर निवासी दिवंगत वरिष्ठ व्यापारी बिशन सिंह राणा की धर्मपत्नी शांति राणा का आज तड़के आकस्मिक निधन हो गया, जिनकी शव यात्रा कल शनिवार की प्रातः रवाना होगी। और चित्रशिला घाट रानी बाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम वार्ड नंबर 2 निवासी आंमा शांति राणा उम्र 84 वर्ष को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, सुबह तड़के चिकित्सालय में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक हुई उनकी मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनकी शव यात्रा कल प्रातः 8 बजे वार्ड नंबर 2 गांधीनगर स्थित उनके आवास से निकाली जाएगी, तथा चित्र शिलाघाट रानी बाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फाइल फोटो- शांति राणा





