
लालकुआं। नगर पंचायत लाल कुआं को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर लाल कुआं में भव्य संगीत संध्या एवं संगोष्ठी का आयोजन कल (आज) शाम को किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत लालकुआं को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान से सम्मानित किए जाने पर कल रविवार को शाम 7 बजे से वार्ड नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में स्वच्छता गोष्ठी के साथ-साथ भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय सेना का प्रसिद्ध बैंड रानीखेत से यहां आकर अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों एवं नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा होंगे। इनके अलावा क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
फाइल फोटो- चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी





