उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर स्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। शहर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक मिलनसार एवं खुशमिजाज किस्म का व्यक्ति था। यहां कुसुमखेड़ा के रुद्र विहार में एक दवा दुकान संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। 45 वर्षीय प्रकाश चंद्र महतोलिया की पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर है और पुत्र भी उनके साथ ही रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  डीयू में लालकुआं की आयुषी ने लहराया परचम, नगर पंचायत ने किया सम्मानित,

वे दोपहर बाद उनके घर पहुंचे। प्रकाश का फोन न उठने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वह फर्श पर अचेत पड़े थे, मुंह से झाग आ रहा था। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रकाश की बीती आठ अप्रैल को उसकी पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हुए हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

यह भी पता चला कि प्रकाश पर बैंक का करीब 50 से 55 लाख रुपये का मकान का कर्ज था। शहर के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मौके से सल्फास मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

Ad Ad
To Top