उत्तराखण्ड

नकली रिवाल्वर लगा नीली बत्ती में की गाड़ी में सवार इस फर्जी आईबी अधिकारी को देखकर हल्द्वानी पुलिस चकित,

हल्द्वानी। गुप्तचर विभाग का वरिष्ठ अधिकारी बनकर रिवाल्वर लगाकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले फर्जी आईबी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, वह नीली बत्ती की गाड़ी में घूम रहा था। नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था फर्जी I.B. अधिकारी, रौब दिखाने के लिए साथ रखी थी एयरगन—सघन चेकिंग में नैनीताल पुलिस ने खोला फर्जीवाड़ा”

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग एवं संदिग्धों की निगरानी का असर—फर्जी I.B. ID, कागजात व नीली बत्ती लगी कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा वाहनों की सघन चेकिंग के लिए डाॅ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 12.09.2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं का लाल भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट... क्षेत्र में खुशी की लहर,

तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से एक हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 आती दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती तथा “भारत सरकार” का बोर्ड लगा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई।

चालक ने स्वयं को I.B. Officer बताते हुए एक आईडी कार्ड प्रस्तुत किया तथा अपना नाम मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस द्वारा उसके पद एवं नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगे जाने पर वह सकपकाने लगा और संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। आईडी कार्ड एवं दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के जिला सूचनाधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, कल सुबह निकाली जाएगी शव यात्रा,

तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा-

वाहन के डैशबोर्ड से—

  • फर्जी I.B. आईडी कार्ड
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी कागजात
  • पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन
  • नीली बत्ती लगी हुंडई कार
  • कार पर लगा “भारत सरकार” का बोर्ड
    बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रौब दिखाने के उद्देश्य से एयरगन रखी थी तथा उसके पास मौजूद I.B. आईडी कार्ड एवं संबंधित दस्तावेज फर्जी हैं।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी द्वारा कपटपूर्वक स्वयं को I.B. अधिकारी/जवान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से फर्जी आईडी कार्ड एवं दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल किया जा रहा था।

मामले में थाना हल्द्वानी पर मु0 FIR संख्या 315/2026 के अंतर्गत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर से होगा यह आंदोलन, डीएम को दिया अल्टीमेटम,

वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष
निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तारी टीम-

  • उ0नि0 कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव
  • कानि0 मो0 अजहर
  • कानि0 सुनील टम्टा

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नैनीताल पुलिस का संदेश:-
जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी है। फर्जी पहचान, सरकारी पद का दुरुपयोग अथवा पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad
To Top