राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर फायरिंग में जान गंवाने वाले सहायक कमांडेंट की ससुराल है हल्द्वानी,

हल्द्वानी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गत शाम जवान की फायरिंग में जान गंवाने वालों में अंबेडकरनगर के सीआइएसएफ सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय भी शामिल हैं। वह हाइड्रो प्लांट की सुरक्षा में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन शव लेने जम्मू रवाना हो गए। दौलतपुर एकसरा गांव स्थित घर में सन्नाटा पसरा रहा। अंकित की शादी 2019 में हल्द्वानी में हुई थी। पत्नी प्रियंका गृहणी हैं और उनका करीब ढाई वर्ष का एक पुत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी चुनाव के छठे राउंड में आए दिलचस्प आंकड़े, अब भी लग रहे हार जीत के कयास,

इब्राहिमपुर के मठिया निवासी अंकित की सीआइएसएफ में वर्ष 2016 में दारोगा पद पर नियुक्ति हुई थी। दो वर्ष पहले वह सहायक कमांडेंट बने थे। जानकारी के अनुसार, प्लांट की सुरक्षा में
तैनात एक जवान और उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कई दिनों से अनबन चल रही थी। गत शाम करीब सात बजे जवान ने अचानक गोलीबारी कर दी। इसमें अंकित समेत चार लोगों की मौत हो गई। छह बहनों के बाद सबसे छोटे अंकित. परिवार के इकलौते बेटे थे। पिता शिवप्रसाद पांडेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और करीब एक वर्ष पहले बाइक दुर्घटना में कमर की हड्डी टूटने के बाद बिस्तर पर हैं। मां प्रमिला गृहणी हैं।

To Top