उत्तराखण्ड

दूसरे धर्म के युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान लालकुआं निवासी विवाहिता ने की आत्महत्या,

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बरेली रोड निवासी विवाहिता को अपने जाल में फंसा कर लंबे समय तक ब्लैकमेल करते रहे, अंततः महिला ने मजबूरन आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। महिला की मौत के बाद ब्लैकमेलिंग से जुड़े विवाहिता आत्महत्या प्रकरण लालकुआं पुलिस ने किया खुलासा

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल बरामद

फरार सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी की जा रही है।

दिनांक 06.08.2026 को ग्राम गंगापुर कबडाल, मोटाहल्दू, लालकुआं निवासी एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में उनके पिता राजेन्द्र प्रसाद, निवासी मुक्तेश्वर द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई।

तहरीर के अनुसार मृतका का उसके पति के हेल्पर आशिक अली से मोबाइल के माध्यम से संपर्क था तथा उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि आशिक अली ने मृतका को अपने जाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो/वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई और दिनांक 06.08.2026 को आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व ग्राम को लेकर हजारों ग्रामीण भारी जनसैलाब के साथ लालकुआं में उमड़े, देखें वीडियो,

प्रकरण में यह भी आरोप लगाया गया कि साहिब अली एवं देवेश गंगवार द्वारा मृतका के पति विजय पलड़िया को मामले में कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस कारण विजय पलड़िया द्वारा अपने कार्य में भी परेशानी होने की बात तहरीर में बताई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लालकुआं में मु0अ0सं0 146/2026, धारा 108/351(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी श्री अर्जुन गिरी द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कल शनिवार को जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट घोषित, इंटरमीडिएट तक के समस्त स्कूलों में छुट्टी,

👉पुलिस कार्यवाही-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी आशिक अली को दिनांक 26.09.26 को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है।

👉 साहिब अली एवं देवेश गंगवार की भूमिका

दोनों के संबंध में वादी द्वारा तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों द्वारा प्रकरण में कानूनी कार्यवाही किए जाने पर मृतका के पति विजय पलड़िया को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस द्वारा दोनों की भूमिका, धमकी से संबंधित तथ्यों तथा प्रकरण में उनकी संलिप्तता के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के जिस सभासद का नामांकन जिला जज ने कर दिया था रद्द उसे सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत पुणे बने सभासद,

दोनों अभियुक्त वर्तमान में फरार है, तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी
आशिक अली पुत्र मशरूफ अली, निवासी बेरहम नगर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गुमटी, हल्दूचौड़

फरार अभियुक्त

  1. साहिब अली पुत्र भूरे शाह, निवासी बेरमनगर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।
  2. देवेश गंगवार, निवासी लालकुआं, जनपद नैनीताल।

बरामदगी

  • अभियुक्त आशिक अली का मोबाइल फोन, जिसका प्रयोग आपत्तिजनक फोटो/वीडियो बनाने एवं भेजने में किया गया।

पुलिस टीम-

  1. श्री अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
  2. कानि0 गुरमेज सिंह
  3. कानि0 कुबेर सिंह
Ad Ad
To Top