उत्तराखण्ड

देहरादून में दो इंजीनियरों की संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप,

देहरादून। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक आईटी कंपनी ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड के दो इंजीनियरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव जनरेटर रूम में पड़े मिले। दोनों तकनीकी समस्या ठीक करने गए थे। बिजली न होने के कारण जनरेटर चलाया और वहीं सो गए। प्राथमिक जांच में दोनों की मौत दम घुटने से होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच के लिए दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एसएचओ पटेलनगर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि घटना गत दिवस की है। मृतकों की पहचान रोहित सिंह (29) पुत्र मिंतर सिंह और लवकुश (26) पुत्र रामसागर के रूप में हुई है। रोहित हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के टांटावाला के पास दुधला दयालवाला के निवासी थे। जबकि, लवकुश उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के कुमारगंज में बदौड़ा, कच्चेपुरवा चित्तौरा के रहने वाले थे।
दोनों यहां पर बतौर इंजीनियर काम करते थे। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि रात को कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इससे इंटरनेट धीमा चलने लगा। इसी समस्या को ठीक करने के लिए दोनों निचले तल पर मुआयना करने गए थे।

To Top