उत्तराखण्ड

5 सितंबर ‘शिक्षक दिवस’ को भारी बारिश की चेतावनी, डीएम नैनीताल ने किये स्कूल कॉलेज में छुट्टी के आदेश…

हल्द्वानी। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04.09.2026 को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 05.09.2026 को अतिवृष्टि / वर्षा की चेतावनी जारी की गई है जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों / गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्रूम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 05.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोयाबीन फैक्ट्री हल्दूचौड़ में ध्वस्तीकरण पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने मारा औचक छापा,

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 05.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओ), एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे, साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक / शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नही होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस के प्रशासनिक कार्यालय में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप...

केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ह०/

(ललित मोहन रयाल) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, नैनीताल

दूरभाष सं०ः 05942-231178/231179/231181

ई-मेल [email protected] दिनांकः 04 सितम्बर, 2026

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिष जगत ने खोया अपना सितारा, लालकुआं के पं. ललित मोहन पांडे का निधन,

प्रतिलिपिः निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-संख्याः 1864/13-सी.आर.ए. (आ.प्र.प्राधि.) / 2026

  1. आयुक्त महोदय, कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल ।
  2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।
  3. मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल।
  4. अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल।
  5. समस्त उप जिलाधिकारी, जनपद-नैनीताल।
  6. मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक/ बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, जनपद नैनीताल को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि इस आदेश की सूचना समस्त सम्बन्धितों को ससमय से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
  7. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारित करने हेतु प्रेषित।

(सौरभ असवाल)

अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.)/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, नैनीताल।

Ad Ad
To Top