उत्तराखण्ड

कालाढूंगी के पास फैक्ट्री में काम कर रही चार महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत,

हल्द्वानी। निकटवर्ती क्षेत्र कालाढूंगी के नयागांव स्थित एक फैक्ट्री में काम के दौरान चार महिला मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के मामले में आज राजस्व विभाग की टीम जांच करने पहुंची, लेकिन फैक्ट्री बंद मिलने के कारण जांच नहीं हो सकी।
बता दें घटना में गत दिवस एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य महिलाओं का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। नयागांव स्थित भगवती कंपाउंड में प्लास्टिक की कुर्सियां, ड्रम और क्रेट बनाने का काम होता है।
गत देर शाम यहां फूलवती, तराना, फरीदन बेगम और जखीरन काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक चारों महिलाओं को चक्कर आने लगे। तबीयत बिगड़ने पर वह घर पहुंचीं, जहां हालत अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान फूलवती की
मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद कानूनगो राजीव सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर जांच ‘करने पहुंचे। हालांकि, फैक्ट्री बंद मिलने के कारण टीम जांच नहीं हो सकी।

To Top