लालकुआं। बीती देर रात बिंदुखत्ता क्षेत्र में स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, युवक की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंदिरा नगर द्वितीय निवासी भास्कर पोखरिया के घर आए उनके 26 वर्षीय साले संतोष पुत्र बाला दत्त निवासी बागेश्वर रात लगभग 11 बजे घर की ओर को स्कूटी द्वारा आ रहा था तभी इंदिरा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के समीप अचानक सामने से एक जानवर आने के चलते स्कूटी स्लिप हो गई, और संतोष सिर के बल सड़क में गिर गया, प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा 108 एवं 112 नंबर में कॉल किया गया। मौके पर लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव पहुंचे जिन्होंने 108 के माध्यम से युवक को अस्पताल पहुंचाया। परंतु अस्पताल जाने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। उक्त घटना से जहां मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
मृतक संतोष के जीजा भास्कर पोखरिया के अनुसार संतोष देहरादून की एक कंपनी में कार्यकर्ता था, छुट्टी में घर आने के बाद बिंदुखत्ता अपनी सिस्टर से मिलने आया था कि यह दुखद घटना हो गई। उन्होंने बताया कि संतोष का एक भाई और दो बहने हैं।





