लालकुआं। गौला निकासी गेट देवरामपुर में खनन व्यवसाई और गेट इंचार्ज के बीच हुई मारपीट के मामले के बाद गेट इंचार्ज द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस कोई कार्रवाई करती इससे पूर्व ही कोतवाली में 100 से अधिक क्षेत्रवासी एकत्रित होकर गेट इंचार्ज से समझौते को लेकर मिले और अंततः दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो गई ।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, देवरामपुर गेट के अध्यक्ष भगवान सिंह धामी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत तमाम खनन व्यवसाईयों ने गेट प्रभारी और उक्त आरोपी खनन व्यवसाई के बीच बातचीत कराने के प्रयास किये, प्रथम चरण की बातचीत सफल नहीं हो पाई, इसके बाद पुनः क्षेत्र के लोग बातचीत कराने के लिए प्रयास में जुट गए। वहीं व्यापारी नेता भुवन पांडे, नरेश चौधरी, दिनेश लोहानी समेत भारी संख्या में खनन व्यवसाईयों ने भी नाराज गेट इंचार्ज को मनाने की जुगत की और अंततः दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।





