उत्तराखण्ड

सेंचुरी पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के महामंत्री का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर,

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता श्रमिक जगत और सामाजिक गलियारों से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। सेंचूरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के लोकप्रिय महामंत्री कैलाश चौसाली का आज आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों और सहयोगियों के अनुसार: आज सुबह ही उन्हें बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

चोर गलियां निवासी कैलाश चौसली अपने सहज और हसमुख स्वभाव के कारण वे न केवल श्रमिकों, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और आम जनता के बीच भी अत्यंत लोकप्रिय थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधायक का विधानसभा चुनाव को लेकर आया वीडियो हुवा जबरदस्त वायरल… देखें वीडियो,

वे किसी भी जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
उनके निधन की खबर जैसे ही लालकुआं क्षेत्र वासियों को मिली तो सेंचुरी पेपर मिल परिसर से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसर गया। सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों, व्यापार मंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हुए हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

Ad Ad
To Top