उत्तराखण्ड

पुलिस ने लालकुआं, बिन्दुखत्ता और बेरीपड़ाव में छापेमारी कर 251 कच्ची/ 188 टेट्रा पैक शराब के साथ तीन स्थानीय कुख्यात तस्कर दबोचे.

लालकुआं। पुलिस ने लालकुआं, बिन्दुखत्ता और हल्दूचौड़ में अलग-अलग छापेमारी कर 251 कच्ची शराब के पाउच और 188 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद करते हुए तीन शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शराब तश्कर को कुल 126 पाउच कच्ची शराब की तस्करी करते हुये किया गिरफ्तार
लालकुआं पुलिस द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति एंव वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गौला नदी के किनारे शराब तस्करी कर रहे तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को इमलीघाट गेट के पास गौला मजदूरों को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए देखा, जिसे काफी मशक्कत के बाद रंगे हाथों दबोच लिया, पकड़े गए अभियुक्त जसवंत सिंह पुत्र स्व0 सुरजीत सिंह निवासी ढौराडाम नजीमाबाद किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष के पास से 126 पाउच अवैध कच्ची शराब की जप्त किये। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा में अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।
इसके अलावा लालकुआं पुलिस की टीम ने वीआईपी गेट में टांडा के जंगल से लगे हुए क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए एक युवक को 125 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गए अभियुक्त राजकुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट लालकुआं के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।
तीसरा मामला बेरीपड़ाव गौला निकासी गेट का है, जहां पुलिस टीम ने देसी शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहे अभियुक्त त्रिभुवन आर्या पुत्र जगदीप चन्द्र निवासी ग्राम खड़कपुर बेरीपड़ाव कोतवाली लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष को बेरीपड़ाव रेलवे क्रासिंग से आगे विजली के खम्बे के पास से 188 टेट्रा पेक देशी अंगूरी मार्का शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया
उक्त शराब तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल आनंदपुरी, कुबेर राणा, गणेश गिरी और कमल बिष्ट समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पूरे कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो परिचय- लालकुआं पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़ा गया शराब तस्कर

To Top