उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस नामी चिकित्सक के खिलाफ युवती द्वारा लगाए गये यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने की यह कार्रवाई………….

हल्द्वानी। शहर के नामी चिकित्सक एवं प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के स्वामी के खिलाफ गत 13 जुलाई को पैथ लैब संचालिका ने छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने 16 जुलाई को मुकदमा दर्ज पैथोलॉजी लैब संचालिका ने किया था। अब पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। पुलिस जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। अब कोर्ट में मामले का फैसला होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…

13 जुलाई को मुखानी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक पैथ लैब संचालिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर के नामी चिकित्सक एवं प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के स्वामी ने उससे कार्यालय में छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा उत्तराखंड ने नियुक्ति किए सभी जनपदों के जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी… पढ़ें इन्हें मिले दायित्व,

इसके साथ ही शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे और अभद्रता की। साथ ही मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधायक का विधानसभा चुनाव को लेकर आया वीडियो हुवा जबरदस्त वायरल… देखें वीडियो,

इसकी जांच महिला एसआई रजनी आर्या कर रही थीं। सीओ नितिन लोहनी ने बताया पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

Ad Ad
To Top